{"_id":"5c8bf39cbdec22140d569ff0","slug":"eo-s-phone-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ से फोन पर की बदसलूकी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ से फोन पर की बदसलूकी!
Sat, 16 Mar 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
mobile phone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। कस्बे में मुर्गे की दुकान को लेकर नाराज विश्व हिंदू परिषद के एक नेता ने अधिशाषी अधिकारी (ईओ) अंजलि मिश्रा से फोन पर बदसलूकी की। इस पर वरिष्ठ लिपिक ने फोन लिया तो उन्हें भी अपशब्द बोला गया। मामले की नामजद तहरीर करारी पुलिस को दी गई है।
करारी नगर पंचायत में अंजलि मिश्रा की तैनाती कुछ दिनों पहले ही अधिशाषी अधिकारी के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर वह दफ्तर में सरकारी काम निपटा रही थीं। आरोप है कि कि इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर एक विहिप नेता का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का परिचय जिला स्तरीय पदाधिकारी के रूप में देते हुए करारी कस्बे में खुली मुर्गे की दुकानों को बंद कराने के लिए धमकी भरे लहजे में कहा। महिला अफसर ने अपना फोन बात करने के लिए वरिष्ठ लिपिक कमलेश नारायण को दिया। कमलेश के बात करने पर विहिप नेता बिफर पड़े और लिपिक को अपशब्द बोलने लगे। मामले की शिकायत करारी पुलिस से की गई है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।