{"_id":"6875434647d46fc045037172","slug":"electricity-supply-could-not-be-fully-restored-in-the-medical-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-143624-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बिजली की आपूर्ति अभी पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। कॉलेज प्रशासन को दिन रात जनरेटर चलाना पड़ रहा है। दो दिन के भीतर 11 सौ लीटर डीजल का खपत हो गई। अभी तक बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट ही नहीं खोज पाए हैं।
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 33 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। इसकी आपूर्ति गड़वारा उपकेंद्र से होती है। गड़वारा और प्रतापगढ़ के बीच में केबल कहीं जल गया है। बिजली विभाग के कर्मचारी अब तक जले केबल के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाए हैं।
बिजली विभाग के अधिकारियों के पास पत्राचार के बाद 33 केवीए की जगह 11 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाकर कर्मचारी चले गए। इससे पूरे अस्पताल में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एसी को बंद करा दिया गया है। अस्पताल में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए दिन और रात जनरेटर चलाया जा रहा है। दो दिन के भीतर 11 सौ लीटर डीजल भी खर्च हो गया है।