फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   electri supply stop

14 घंटे बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग

Fri, 23 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शहरियों को चौदह घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली न मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोग बूंद-बूंद पानी के लिये तरस गये। गुरुवार की रात करीब एक बारह बजे ठप हुई आपूर्ति शुक्रवार को दो बजे         बहाल हुई।

गुरुवार की रात को बारह बजे के करीब लाइट चली गई। जिससे बाबागंज की आपूर्ति ठप हो गई। लाइट पूरी रात नहीं आई। शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण लोग घरों पर ही रहे। सुबह लाइट नहीं आई और टंकियों में भरा पानी खतम हो गया तो लोगों ने बाबागंज, रूपापुर और कादीपुर उपकेंद्रों पर फोन करना चालू किया। अफसरों को भी फोन लगाया गया। पता चला कि रात में भुपियामऊ उपकेंद्र से बाबागंज उपकेंद्र आने वाली लाइन में गड़बड़ी आने से वह ब्रेक डाउन में चली गई थी। फाल्ट खोजने के बाद जैसे ही उसको चलाया गया फिर ट्रिप कर गई। जेई ने दोबारा फाल्ट खोजवाया तो पता चला कि कुसुमी के पास जहां से शहर की लाइन अलग होती है वहां पर पानी जाने से इंसुलेंटर खराब हो गया था। किसी तरह से उसको ठीक कराया तब जाकर दोपहर दो बजे के बाद लाइट आई। चौदह घंटे लोग बिना बिजली के रहे उसकी दूसरी प्रमुख वजह जो विभाग के लोग छिपा ले गये।
विज्ञापन


वह यह थी कि दो दिन से कादीपुर उपकेंद्र की मेन लाइन में कहीं गड़बड़ी थी। जिससे रात में लाइट चली जा रही थी। इस बात को जानते हुए भी शहर के जिम्मेदार कर्मचारी गड़बड़ी करने के बजाए टालमटोल करते रहे। उनकी लापरवाही गुरुवार को बाबागंज और रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गई। हुआ यूं कि गुरुवार की रात में कादीपुर की लाइन गड़बड़ हुई तो उसका सारा लोड बाबागंज की लाइन पर डाल दिया गया। लोड अधिक होने से बाबागंज की लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। इसका खामियाजा शहरियों को भुगतना पड़ा। उनको चौदह घंटे तक बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed