{"_id":"58c2e8134f1c1bda32dc5469","slug":"election-result-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होंगे माननीय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होंगे माननीय
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के निर्वाचन कार्यालय में गुरुवार को होती ईवीएम की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद विधानसभा चुनाव के फैसले की घड़ी आ गई है। महुली मंडी में मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। स्पष्ट रुझान 9 बजे तक मिलने का अनुमान है। रामपुरखास और रानीगंज विधानसभा क्षेत्रों का परिणाम जल्द आने की उम्मीद है जबकि पट्टी और विश्वनाथगंज का परिणाम देर से आएगा। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
महुली मंडी में 11 मार्च को सुबह आठ बजे से सात विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रारंभ होगी। रामपुरखास, विश्वनाथगंज, सदर, रानीगंज, पट्टी, बाबागंज और कुंडा विधानसभा की गिनती के अलग-अलग मतगणना पंडाल लगाए गए हैं। सुबह 8 बजे गिनती शुरू होने के बाद सबसे पहले पोस्टल बैलेट निकाले जाएंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का पोस्टल बैलेट पेपर उन्हीं के पंडाल में निकाला जाएगा। हर पंडाल में 14 मेज लगाई गई हैं। एक चक्र में 14 ईवीएम के मतों की गिनती होगी। सबसे कम रामपुरखास में 23, बाबागंज में 24, रानीगंज में 25, विश्वनाथगंज में 25, सदर में 26, कुंडा में 26 और पट्टी में 29वें चक्र में परिणाम सामने आएगा। ऐसे में यहां सबसे अधिक विलंब हो सकता है।
बैलेट पेपर वाले मतों की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम के परिणाम जल्दी-जल्दी आने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने परिणाम जल्द देने की भी व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि मतगणना के दिन अंदर व बाहर पुलिस बल तैनात रहेंगे। हर पंडाल पर सीओ स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी व केंद्रीय रिजर्व बल की ड्यूटी लगाई गई है। जो शनिवार की सुबह मतगणना स्थल पर पहुंच जाएगी।