{"_id":"5f1c7c908ebc3e63b376763a","slug":"elderly-person-dies-due-to-electrocution-pratapgarh-news-ald281961083","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मोत
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे चंदू में करंट से अधेड की मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
करंट की चपेट मेें आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे चंदू लोहंगपट्टी निवासी बद्री पाल (54) शनिवार दोपहर खाना खाने के बाद आराम कर रहा था। अचानक बिजली आ गई। पंखा चलाने के लिए स्विच ऑन करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए।
जबरन शादी करने का युवक बना रहा दबाव
पड़ोसी का रिश्तेदार युवती के परिजनों पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। अंतू थाना क्षेत्र के रसूली बाजार के पास की रहने वाली युवती का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति का रिश्तेदार लालगंज का रहने वाला है। वह जबरन उसके साथ शादी का दबाव बना रहा है। परिवार के लोगों ने मना कर दिया। जिसके बाद युवक उसकी खींची हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करता है। पीड़ित युवती ने पुलिस को सूचना दी है।
सोते समय युवक के ऊपर गिरी कच्ची दीवार
सोते समय युवक के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबने से वह घायल हो गया। पट्टी कोतवाली के कांधरपुर निवासी अरुण कुमार पांडेय पुत्र बद्री प्रसाद पांडेय शुक्रवार की रात कच्चे मकान में सो रहा था। पत्नी व बच्चे रिश्तेदारी में गए थे। आधी रात को अचानक टिनशेड वाली कच्ची दीवार गिर गई। जिससे अरुण घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
रामापुर में चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर रामापुर बाजार में चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान व नकदी उड़ा लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करती रही। फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर हृदयनगर में शुक्रवार की रात चोर कुमारी देवी के चाय-पान की गुमटी का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा , गुटखा समेत अन्य सामान उठा ले गए। थोड़ी दूरी पर रामअधार पटेल की पंक्चर की दुकान का सामान भी चोर समेट ले गए थे। अशोक पटेल के सर्विस सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने पंखा समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा हजरत अली की सिलाई की दुकान से भी चोर कीमती सामान साफ कर गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी।

मृत अधेड़ बद्री पाल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH