फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eight health workers, including doctors found missing, salary stopped

डीएम, सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर समेत आठ स्वास्थ्य कर्मचारी

Tue, 12 Nov 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Eight health workers, including doctors found missing, salary stopped
सोमवार को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही और सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी, अमरगढ़ , ढिढुई, अरैला, रानीगंज, गौरा एवं कहला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखपालनगर एवं ट्रामा सेंटर रानीगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डाक्टर, वार्ड ब्वाय समेत आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। बगैर किसी सूचना के गायब डॉक्टर और कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर असंतोष जताया। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर यदि साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं होती है तो प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक महेंद्र कुमार का स्थानांतरण किया जाए। और डीसीपीएम की सेवा समाप्त की जाए।
विज्ञापन

सीएचसी में वरिष्ठ लिपिक ने उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित कर्मियों के नाम के आगे अवकाश अंकित किया था, लेकिन प्रार्थना पत्र मांगने पर नहीं दिखा पाया। जिस पर जिलाधिकारी ने उसका ट्रांसफर करने के लिए कहा। सीएमओ ने तत्काल वरिष्ठ लिपिक का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएचसी अमरगढ़ के निरीक्षण में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर न होने और बायोमेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल न किए जाने पर नामित एजेंसी के भुगतान पर रोक लगाने और उसके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। एक सप्ताह में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर एसके सोनी, डॉक्टर एएल यादव, डॉक्टर राधेश्याम, जयदीप वर्मा, केएल विश्वकर्मा वार्ड ब्वाय, सुमित सिंह डीसीपीएम, इकबाल रौशन एसटीएस, आरडी मौर्या अनुपस्थित पाए गए।

सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढिढुई एवं अरैला के निरीक्षण में अस्पताल परिसर में गंदगी देख डीएम का पारा आसमान छूने लगा। उन्होंने सीएमओ की क्लास लगानी शुरू कर दी। दो अस्पताल के समस्त कार्मिकों का भुगतान तब तक के लिए रोक दिया गया जब तक साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed