{"_id":"68e93cece9487df67a0ba3f7","slug":"drug-inspector-took-samples-of-cough-syrup-from-eight-nursing-homes-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-149665-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: औषधि निरीक्षक ने आठ नर्सिंग होम से लिया कफ सिरप का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: औषधि निरीक्षक ने आठ नर्सिंग होम से लिया कफ सिरप का नमूना
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया है। शुक्रवार को औषधि निरीक्षक शिव कुमार ने विभिन्न नर्सिंग होम और पॉली क्लीनिक पर छापा मारकर अलग-अलग ब्रांडों के आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि संदिग्ध कफ सिरप के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जनपद में अन्य संदिग्ध कफ सिरप के नमूने भी एकत्र किए जा रहे हैं।
उन्होंने लोगों से घर में रखे पुराने या खुले सिरप का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बगैर चिकित्सक की सलाह के बच्चों को किसी भी प्रकार कफ सिरप नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई कफ सिरप की बिक्री पर रोक लग गई है। अगर मेडिकल स्टोर संचालक बेचते मिले तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।