फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Driver jailed , Scorpio Seas

चालक को जेल, स्कार्पियो सीज

Thu, 05 Mar 2015 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 Mar 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस डिपो के सामने से लैब टेक्निीशियन को अगवा करने के मामले में पुलिस ने स्कार्पियो को सीज कर चालक को जेल भेज दिया। अपहरण करने वाले असलहाधारियों की खोजबीन में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। विवेकनगर निवासी संजय उपाध्याय को बुधवार की रात बस डिपो से स्कार्पियो सवार असलहाधारी उठा ले गए थे। बाद में नाटकीय तरीके से वह सिविल लाइन पुलिस चौकी पहुंचा। तभी सीओ सिटी व शहर कोतवाल टेऊंगा से स्कार्पियो व उसके चालक रमेशचंद्र प्रजापति निवासी सरायखांडेराय को लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को एसपी ने बुलाकर पूछताछ किया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं की तलाश में चालक को लेकर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि संजय की तहरीर पर स्कार्पियो सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी स्कार्पियो चालक को जेल भेज दिया गया और वाहन को सीज कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी र्हुइं हैं। मामला आशनाई का ही था। संजय को दूसरे के फेर में असलहाधारी उठा ले गए थे। बाद में उसे पहचानने के बाद छोड़ दिया लेकिन जिस युवक को अपहरणकर्ता ले जाना चाहते थे।  संजय से उसकी जान पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed