Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dried-up canals... sowing comes to a halt

Pratapgarh News: सूखीं नहरें... बुआई पर ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dried-up canals... sowing comes to a halt
रानीगंज के गौरा ​स्थित रजबहा सुखा पड़ा। संवाद
जिले में गेहूं की बुआई का सिलसिला शुरू हो गया। 1.48 लाख हेक्टेयर के सापेक्ष 96 हजार हेक्टेयर बुआई हो चुकी है लेकिन जो किसान नहरों के भरोसे खेती करते हैं वह बुआई नहीं कर पा रहे हैं। नहरों में पानी न होने से खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। पर्याप्त नमी न होने से बुआई पर ब्रेक लग गया है। किसानों का कहना है कि बुआई जितनी पिछड़ेगी, पैदावार उतनी ही कम हो सकती है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जिले कि अधिकतर नहरों और माइनरों में पानी नहीं है। मंगरौरा और बेलखरनाथ धाम ब्लाॅक क्षेत्र से होकर गुजरी नागापुर रजबहा से अमसौना, करमाही, पयागपुर, गहरी चक समेत दर्जनभर गांव जुड़े हैं। करीब 10 हजार किसान इसी रजबहा के पानी से खेती करते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह शारदा सहायक मड़ियाहूं ब्रांच खंड 39 के गौरा और नसीरपुर रजबहा से भी करीब 35 से अधिक गांव जुड़े हैं। इसमें भी अभी तक पानी नहीं छोड़ा जा सका है। किसान पानी की राह ताक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
दिसंबर के पहले सप्ताह तक बुआई प्रमुख मानी जाती है। इस दौरान की गई बुआई से पैदावार अच्छी होती है। फसल को पर्याप्त समय मिलता है, लेकिन पानी के अभाव में बुआई पिछड़ रही है। - राकेश प्रताप सिंह, पूरे पांडेय, बेलखरनाथ

----
खेत में पर्याप्त नमी नहीं है। सिंचाई के लिए नहर में पानी भी नहीं है। खेत में पानी भरने के करीब 10 दिन बाद ही बुआई हो सकेगी। अगर धूप न निकली तो यह समय और बढ़ सकता है। इससे खेती पिछड़ रही है। - दीपक कुमार, नरसिंहपुर
----
वर्जन
नहरों में पानी जल्द ही छोड़ा जाएगा। किसानों की मांग पर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है।
आशुतोष सारस्वत, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

रानीगंज के गौरा स्थित रजबहा सुखा पड़ा। संवाद

रानीगंज के गौरा स्थित रजबहा सुखा पड़ा। संवाद

रानीगंज के गौरा स्थित रजबहा सुखा पड़ा। संवाद

रानीगंज के गौरा स्थित रजबहा सुखा पड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed