फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dowry harassment case against four including husband

Pratapgarh News: पति सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against four including husband
लीलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोडरा मादूपुर दढैला गांव की सुरभि सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महेशगंज के पुरमई सुलतानपुर गांव निवासी पति अंकित सिंह, जेठ अनूप सिंह, देवर गौरव सिंह, सास आशा सिंह उसके साथ मापीट करते हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फतनपुर थाना क्षेत्र के पांडेय तारा गांव के रोहित सिंह ने लीलापुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 19 मार्च को उसकी बहन सपना व सपना की पांच वर्ष की बेटी को उसके बहनोई मदन सिंह, व मदन सिंह की मां, पिता भुल्लन, दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट घर से भगा दिया जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन


000
तीन आरोपियों पर मारपीट का केस
लीलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे धनई शिवबोझ गांव की जानू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बतायी कि पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को गांव के ही राकेश सरोज , सुभाष सरोज, शोभा के साथ पीड़िता व उसकी बेटी शिवानी व शिया को पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
हत्यारोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम
जगेशरगंज।अंतू थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में बीते 24 फरवरी को जमीन के विवाद के चलते दंपति को पीटा गया था। गंभीर रूप से घायल राधिका पांडेय की मौत हो गई थी। मृतका के पति सत्य प्रकाश पांडे की तहरीर पर अंतू पुलिस ने आरोपी सुधाकर पांडेय , उसकी पत्नी रेखा पांडेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में अंतू पुलिस ने एक आरोपी चंद्रदेव पांडेय को गिरफ्तार कर लिया जबकि सुधाकर पांडेय व रेखा पांडेय अभी फरार चल रहे हैं। मृतका के परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। संवाद
00
थाने में सीओ ने सुनी समस्याएं
मानधाता। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना। थाना समाधान दिवस के अवसर पर कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर ही 6 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी द्वारा मामलों में सुलह समझौता करा कर भी मामलों का निस्तारण कराया। इस मौके पर थानाध्यक्ष समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे। संवाद
00
पॉक्सो अधिनियम के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार
प्रतापगढ़। महेशगंज पुलिस ने माघी चेनगढ़ गांव के दुराचार व पॉक्सो अधिनियम के आरोपी इबनैन खान को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कंधई पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के बहदग्राम कुर्मियान के परैया नाला पुलिया के पास से अब्दुल सलाम को चार देसी बम के साथ पकड़ा।
केस दर्ज कर शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। कंधई पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से छह गंभीर मुकदमें में फरार चल रहा था। छह माह से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मानिकपुर नगर के जीआईसी कॉलेज के पास शनिवार की महेशगंज के रायगढ़ गांव के सचिन कुमार थरिया को तमंचा के साथ पकड़ा। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद
00
खुदकुुशी के लिए पेट में चाकू घोंपने वाले घायल बुजुर्ग की मौत
परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर गांव में रहने वाले प्रहलाद अग्रहरी (65) ने बीते बृहस्पतिवार की सुबह घर में बीमारी व आर्थिक तंगी के चलते पेट में चाकू घोप कर आत्महत्या का प्रयास किया था। शुक्रवार की रात प्रयागराज के एसआरएन में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कानपुर में पुल का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। घटना से मृतक की पत्नी, बेटी का बुरा हाल है, जबकि ससुराल में रह रही मृतक की तीन बेटी भी घटना की सूचना पर घर पहुंची थी। संवाद
00
रंजिश के चलते फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी
बेलखरनाथ धाम। कधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के अयोध्या प्रसाद का जमीन कस विवाद कुछ लोगों से काफी दिनों से चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते पड़ोसी पीड़ित को मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। संवाद

000
सीओ सिटी ने चंद्रिका धाम का किया निरीक्षण
संड़वा चंद्रिका। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने शनिवार को अंतू थाना क्षेत्र के संड़वा चंद्रिका धाम का निरीक्षण किया। नवरात्रि में धाम के आसपास उन्होंने ने सुरक्षा के लिए तैनात सिपाहियों को आवश्यक निर्देश दिया। सीओ सिटी ने थाने पर बैठक कर संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति पूर्वक तरीके से पर्व मनाने की सलाह दी।
सीओ सिटी ने अंतू थाना क्षेत्र की विभिन्न बाजारों में गस्त कर व्यापारियों से संवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed