फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dog set an example of loyalty, saving the lives of its owner's family by giving its life.

Pratapgarh : कुत्ते ने पेश की वफादारी की मिसाल, जान देकर बचाई अपने मालिक के परिजनों की जान

Wed, 26 Jul 2023 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 11:53 AM IST
सार

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती के रहने वाले अनूप पांडे सपा नेता हैं। सोमवार की रात अनूप पांडेय के पुत्र देवांश (17) और दिव्यांश ( 9) अपने घर के बरामदे में एक बिस्तर पर लेटे थे। बगल में उनकी दादी सुरजा देवी भी लेटी थीं। बिस्तर के पास ही उनका लैबराडोर नस्ल का पालतू कुत्ता मैगी भी आराम की मुद्रा में बैठा था।

विज्ञापन
dog set an example of loyalty, saving the lives of its owner's family by giving its life.
मालिक के बेटे की जान बचाने में वफादार मैगी ने दे दी अपनी जान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुत्ते की वफादारी के तमाम किस्सों में पूरे अंती के एक परिवार के मैगी नाम के कुत्ते की भी कहानी जुड़ गई। इस कुत्ते ने वफादारी की मिसाल कायम करते हुए अपनी जान देकर अपने मालिक और उनके परिजनों की जान बचाई।

विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती के रहने वाले अनूप पांडे सपा नेता हैं। सोमवार की रात अनूप पांडेय के पुत्र देवांश (17) और दिव्यांश ( 9) अपने घर के बरामदे में एक बिस्तर पर लेटे थे। बगल में उनकी दादी सुरजा देवी भी लेटी थीं। बिस्तर के पास ही उनका लैबराडोर नस्ल का पालतू कुत्ता मैगी भी आराम की मुद्रा में बैठा था। आधी रात को एक कोबरा सांप बच्चों के बिस्तर पर चढ़ने लगा। अचानक मैगी की नजर सांप पर पड़ी तो वह सांप से भिड़ गया।

विज्ञापन


सांप की फुफकार और कुत्ते मैगी का भौंकना सुनकर तब तक बिस्तर पर सो रहे देवांश , दिव्यांश एवं अन्य परिजन जाग गए। लाइट जलाई तो पता चला कि बिस्तर पर चढ़ने से रोकने के दौरान सांप ने कुत्ते मैगी को काट लिया था। सांप के जहर से उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार की सुबह अनूप के परिजनों ने सांप को फिर देखा तो उसे भी मार दिया। जान देकर मालिक के परिजनों की जान बचाने का जो कारनामा मैगी ने किया, वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed