फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM furious after seeing a bad computer in the control room, reprimanded the employees

कंट्रोलरूम में खराब कंप्यूटर देखकर भड़के डीएम, कर्मचारियों को लगाई फटकार

Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
DM furious after seeing a bad computer in the control room, reprimanded the employees
कंट्रोलरूम में खराब कंप्यूटर देखकर भड़के डीएम, कर्मचारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

दोपहर में कंट्रोलरूम पहुंचीं सीडीओ, शिकायतों के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बुधवार को कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कंट्रोलरूम में कंप्यूटर खराब होने और रजिस्टर में सही ढंग से शिकायतों को दर्ज नहीं करने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए फटकार लगाई। दोपहर में पहुंचीं सीडीओ ईशा प्रिया ने कर्मचारियों को रजिस्टर बनाने के तौर-तरीके बताए।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय में कंट्रोलरूम की स्थापना की गई है। आम लोगों के लिए 1950 नंबर जारी करके शिकायत करने को कहा गया है। कंट्रोलरूम में तैनात अफसरों के गायब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। दोपहर में सीडीओ ईशा प्रिया कंट्रोलरूम पहुंचीं और शिकायतों के ठीक ढंग से अंकित नहीं करने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी डीसी एनआरएलएम एनएन मिश्रा के गायब होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार तक पूरी तरह रजिस्टर और कंप्यूटर को दुरुस्त करने को कहा है। एक ही दिन में डीएम और सीडीओ के निरीक्षण से कर्मचारी सहमे रहे।
विज्ञापन

12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय के साथ ही साथ सभी तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवादों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed