फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dm demand two hundred companies force in bel

शांतिपूर्ण मतदान को मांगी दो सौ कंपनी सीआरपीएफ

Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
dm demand two hundred companies force in bel
CRPF - फोटो : File Photo

विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवानों की निगहबानी में विधानसभा चुनाव होगा। शांतिपूर्ण मतदान में कोई भी अराजकतत्व बाधा न उत्पन्न कर सके, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। चुनाव आयोग पल-पल की खबर लेता रहेगा। प्रतापगढ़ को मतदान की दृष्टि से अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।

चुनाव के दिनों में सुर्खियों में रहने वाला बेल्हा में निष्पक्ष मतदान कराना अफसरों के लिए चुनौती बना हुआ है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने बेल्हा को अतिसंवेदनशील जिला घोषित करते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराने के  लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 200 कंपनी सीआरपीएफ की बटालियन मांगी गई है। सभी विधानसभाओं में चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ तैनात रहेगी। इसके अलावा पुलिस, होमगार्ड और दरोगाओं की तैनाती की जाएगी। शांतिपूर्ण चुनाव में खलल डालने वालों को जेल में ठूंसने की बात करते हुए कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। नवागत एसपी रोहन पी कनय ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ही मुझे भेजा गया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराना मेरा लक्ष्य होगा। 
विज्ञापन


सभी विधानसभाओं में तैनात होंगे प्रेक्षक
जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक प्रेक्षक की तैनाती के  साथ ही पुलिस विभाग का एक प्रेक्षक और एक प्रचार-प्रसार के लिए प्रेक्षक की तैनाती होगी। यह प्रेक्षक चुनाव की तैयारियों का आंकलन कर प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के  उल्लंघन करने पर नोटिस जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed