{"_id":"5ba29415867a557ea274d958","slug":"digged-the-shiveling-in-search-of-gold-and-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजाने की लालच में खोद डाला शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजाने की लालच में खोद डाला शिवलिंग
pratapgarh
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशुनगंज। विज्ञान की लगातार तरक्की के बाद भी समाज से अंधविश्वास खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंधई इलाके में शिवलिंग के नीचे धन गड़ा होने की अफवाह पर शरारतीतत्वों ने उसे खोद डाला। सुबह घटना देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने फिर से शिवलिंग की स्थापना की। कंधई थाना क्षेत्र के महादेव बाबा ईसीपुर भौसिया में मंगलवार की रात शरारती तत्व पहुंचे। उन्हे जानकारी मिली थी कि शिवलिंग के नीचे खजाना गड़ा हुआ है। खजाने के लालच में शरारती तत्वों ने शिवलिंग हटाकर वहां काफी गहरी खुदाई की। हालांकि वहां कुछ नहीं मिला। भोर होने के पहले सभी भाग निकले।
सुबह लोग महादेव बाबा के धाम पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। आसपास के गांव के लोग भी वहां जमा हो गए। लोग शरारतीतत्वों पर नाराजगी जताने लगे। कुछ देर बाद भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने शिवलिंग लाकर उसी स्थान पर स्थापित कर दिया। इसके बाद लोग पूजन अर्चन करने लगे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। एसओ कंधई ने बताया कि ग्रामीणों ने फिर से शिवलिंग उसी स्थान पर स्थापित कर दी दिया। कुछ लोगों ने शिवलिंग के नीचे खजाना दबे होने की अफवाह पर खुदाई की थी।