{"_id":"92b397a36da4fe522dcaf9252a5ab770","slug":"difficult-for-people-to-walk-on-the-streets-of-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर अतिक्रमण से लोगों का चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर अतिक्रमण से लोगों का चलना दूभर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर को अतिक्रमण रूपी दानव निगलता जा रहा है। हालत यह हो गई कि चौड़ी सड़कें संकरीं हो गई हैं। पटरियों का पता नहीं चल रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण से आए दिन सड़क हादसे भी होते रहते हैं।
शहर की प्रमुख सड़क जेल रोड, चौक बजाजा, पंजाबी मार्केट, बलीपुर, फलमंडी जीजीआईसी के सामने वाली और सब्जी मंडी रोड केवल नाम की रह गई हैं। अवैध कब्जे ने इनकी शक्ल बिगाड़ दी है। लोगों ने दुकानों के आगे सड़क तक कब्जा कर रखा है। चौड़ी सड़क तंग गलियों में तब्दील हो गई है।
जिस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। फलमंडी की बात की जाए यहां पर अन्य जगहों से अधिक अतिक्रमण लोगों ने कर रखा है। इसससे सड़क संकरी हो गई है। यहां पर हर वक्त जाम लगा रहता है। अगर कोई राहगीर बोलता है तो दुकानदार मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पंजाबी मार्केट का हाल इससे जुदा नहीं हैं।