फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Devsra gas station owner shot the gas station owner shot in Devsra

देवसरा में पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारी

Thu, 05 Nov 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 Nov 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़/पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार देर शाम बाइक में पेट्रोल भराने के बाद रुपये मांगने पर पंप मालिक और उनके मित्र को गोली मार दी। तमंचे की बट से सेल्समैन पर प्रहार कर दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से पंप मालिक समेत दो को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ बब्बन सिंह (45) का आसपुर देवसरा के सारडीह में पेट्रोल पंप है। बुधवार को वह अपने पेट्रोल पंप पर गए थे।
विज्ञापन


 उसके साथ दोस्त निर्भय उर्फ डब्बू सिंह (32) भी थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे के करीब दो युवक बाइक से पेट्रोल भराने पहुंचे। सेल्समैन सोनू श्रीवास्तव (35) ने बाइक में पेट्रोल दिया। टंकी बंद करने के बाद बाइक सवार युवकों से सेल्समैन ने रुपये मांगे। यह सुनते ही पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाला और उसकी बट से सेल्समैन के सिर पर प्रहार कर दिया। यह देख करीब बैठे राघवेंद्र सिंह व साथी निर्भय दौड़ पड़े। बाइक सवार युवकों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली पंप मालिक के पैर और दोस्त के पेट में लगी। खून से लथपथ पंप मालिक और सेल्समैन के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश तमंचा हवा में लहराते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर एसओ देवसरा, सीओ पट्टी घटनास्थल की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को पट्टी सीएचसी ले जाया गया, जहां से सभी को रोकने के बजाय जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर डाक्टरों ने सभी का प्राथमिक इलाज करने के बाद पंप मालिक राघवेंद्र सिंह और निर्भय डब्बू को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी सुनील सक्सेना ने बताया कि गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है। पेट्रोल के रुपये मांगने पर बाइक सवार युवकों ने सेल्समैन व पंप मालिक को गोली मारी। दूसरे कारणों की भी छानबीन की जा रही है।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed