{"_id":"5e66865f8ebc3ec7b52030ec","slug":"devotees-throng-the-ganga-ghats-on-the-full-moon-bath-pratapgarh-news-ald2706463138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा स्नान को गंगाघाटों पर उमड़े श्रद्धालु, धूप दीप से किया मां गंगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा स्नान को गंगाघाटों पर उमड़े श्रद्धालु, धूप दीप से किया मां गंगा पूजन
विज्ञापन
कालाकांकर गंगा घाट पर स्नान करने को उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : PRATAPGARH
पूर्णिमा स्नान को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने स्नान कर दान पुण्य अर्जित किया। महिलाओं ने मां गंगा का पूजन किया और उन्हें अर्घ्य दिया।
पूर्णिमा स्नान को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। सुबह से ही हर-हर गंगे की ध्वनि से घाट गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर गंगा स्नान किया। इस दौरान उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
इसके साथ ही घाट पर महिलाओं ने गंगा पूजन किया। मानिकपुर के शहाबाद घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आनी शुरू हो गई थी। तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें गंगा स्नान के बाद पूजन कराया।
विज्ञापन
साथ ही दान पुण्य के साथ ही गंगा दर्शन व स्नान का महात्म्य बताया। तीर्थ पुरोहित प्रेमनाथ दीक्षित ने भारी संख्या में श्रद्धालुओं को पूर्णिमा स्नान के महत्व के बारे में बताया। उधर कालाकांकर घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। दोपहर तक लोगों का आना जाना लगा रहा। लोगों की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस लगी रही।