{"_id":"66df31a42a63ed4d4301de41","slug":"development-works-will-be-investigated-during-on-site-inspection-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-124211-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्थलीय निरीक्षण में विकास कार्यों की होगी पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्थलीय निरीक्षण में विकास कार्यों की होगी पड़ताल
विज्ञापन
नवागत सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए तेजी दिखाना शुरू कर दिया है। गांव में हुए विकास कार्यों की हकीकत खंगालने के लिए सीडीओ ने विकासखंडों का दौड़ा करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। अधिकारियों के साथ सीडीओ औचक निरीक्षण के लिए ग्राम सभाओं में पहुंचेंगी।
बुलंदशहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद कार्यरत रह चुकी डॉ. दिव्या मिश्रा ने स्थानांतरण के बाद सीडीओ का कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही उनकी सख्ती के कारण कर्मचारी और अधिकारी समय से कार्यों के निस्तारण में जुटे हुए हैं। विकास कार्यों से जुड़ी आईजीआरएस की शिकायत प्राप्त होने पर अधिकारी मनमानी रिपोर्ट लगा देते हैं। इस पर सीडीओ ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। शिकायतों के निस्तारण आख्या प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि और असंतुष्टि भी पूछे जा रहे हैं। रिपोर्ट गलत लगाने पर अधिकारियों पर सख्ती की जा रही हैं। वहीं अब सीडीओ ने विकास कार्यों की हकीकत खंगालने के लिए विकासखंडों का दौरा करने का मन बना लिया है। जनपद के 17 विकासखंडों का औचक निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी की जाएगी। योजना के क्रियान्वयन की जांच भी की जाएगी। विकासखंड स्तर पर निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने परियोजना निदेशक दयाराम यादव, डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे, डीसी मनरेगा अश्वनी कुमार को उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया है।