फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Details of migrant laborers necessary on portal: DM

प्रवासी मजदूरों का विवरण पोर्टल पर रखना जरूरी : डीएम

Tue, 05 May 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Details of migrant laborers necessary on portal: DM
Details of migrant laborers necessary on portal: DM
डीएम डा. रुपेश कुमार ने कहा है कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों का विवरण उसी दिन राहत पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उन्होंने कहा कि तहसीलों में जो भी मजदूर बाहर से आ रहे हैं, उनका सूची बना लें, मोबाइल नंबर और घर का ठीक से पता लिखा होना चाहिए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनके पास तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को जयमंगल सिंह प्राथमिक शिक्षण संस्थान भुपियामऊ पहुंचकर गुजरात से आने वाले प्रवासी मजदूरों का हाल जाना। डीएम ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को काम के अभाव में भटकना न पड़े, इसके लिए रोजगार मुहैया कराने की तैयारी हो रही है। कुशल और अकुशल श्रमिकों का चयन करके रोजगार मुहैया कराने को कहा है। इस मौके पर एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, तहसीलदार सदर मनीष कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिहार और छत्तीसगढ़ के सात मजदूर अपने घर जाने की मांग को लेकर सोमवार को डीएम कैंप कार्यालय पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर एडीएम कार्यालय भेजकर सभी का ब्यौरा एकत्रित कर फार्म भराया गया। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि सूची बनाकर शासन को भेजी जा रही है, मार्गदर्शन मिलते ही घर भेजने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के चलते दीवानी और फौजदारी मामलों की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। जिला जज ने बताया कि चार मई के निर्धारित मामले एक जून, पांच मई के मामले को दो जून, छह मई के वादों को तीन जून, सात मई के मुकदमों को चार जून, आठ मई के मुकदमों को पांच जून, 11 मई के मुकदमों को छह जून, 12 मई को आठ जून, 13 मई को नौ जून, 14 मई को दस जून, 15 मई को 11 जून, 16 मई के मामलों की 12 जून को सुनवाई होगी।

कोरोना महामारी की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। सोमवार को कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा के प्रभारी मंत्री सुनील भराला अध्यक्ष व राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद ने मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों से क्षेत्रीय समीक्षा की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों से बातचीत के साथ ही परिचय का भी आदान प्रदान हुआ। इसमें विधानसभा के पोलिंग बूथ, मंडल मतदाता सूची तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की भी जानकारी ली गई। लाकडाउन के दौरान आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री केयरफंड के लिए सहयोग करने के लिए अनुरोध किया। जरूरतमंद परिवारों को भोजन इत्यादि की चिंता करने के लिए भी अनुरोध किया। साथ ही बताया कि लाकडाउन खुलने के बाद जनपद में भ्रमण कार्यक्त्रस्म होंगे। बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा को तथा सभी अध्यक्ष प्रभारी कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed