फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dengue ward will be built with 15 beds in medical college and five beds in CHC

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में 15, सीएचसी में पांच बेड का बनेगा डेंगू वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dengue ward will be built with 15 beds in medical college and five beds in CHC
डेंगू पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज में 15 तो सीएचसी में पांच बेड का डेंगू वार्ड तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी की व्यवस्था करने के साथ वार्ड की खिड़की पर जाली लगवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि जनपद में वर्ष 2025 में डेंगू और मलेरिया के तीन-तीन मरीज मिले चुके हैं। हालांकि इलाज के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में जेई के एक, एईएस के एक और डेंगू के 175 मरीज मिले थे। मलेरिया के सात मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में डेंगू के 459 तो मलेरिया के 17 मामले सामने आए थे। उन्होंने कहा कि इस बार डेंगू का फैलाव न हो इसलिए पहले से तैयारी की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक को पांच तो मेडिकल कॉलेज प्राचार्या को 15 बेड का डेंगू वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed