{"_id":"57ae15384f1c1b8e34ee65de","slug":"demonstration-in-front-of-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में पशु चिकित्सक की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में पशु चिकित्सक की मांग को लेकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान आंदोलन (भामिआं) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीेरेंद्र सिंह की अगुवाई में किसानाें ने अगई गांव के पशु अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। कई वर्षों से अस्पताल बंद है। पशुआें के इलाज के लिए लोगाें को दर दर भटकना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान राव वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि चिकित्सक व अन्य स्टाफ तैनात होने के बावजूद अस्पताल नहीं आता है। उन्होंने कर्मचारियों व चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताआें व किसानों ने कहा कि इलाज के आभाव में मवेशियाें की मौत हो जाती है। कई बार मांग के बावजूद भी पशु अस्पताल में स्टाफ नहीं उपलब्ध हो सका। इससे चोर व उचक्के अस्पताल की खिड़की व दरवाजे उखाड़ ले गए। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री विजय बहादुर सिंह, तेजई सरोज, लंबू वनबासी, क्षमापाल वर्मा, सीता पति देवी, कुसुम देवी, रामपति, रामहर्ष, मोतीलाल वर्मा, फूलचंद्र कोरी, रामअवध वर्मा, कंधई सरोज, कल्लू वर्मा, सुभाष वर्मा, संतलाल, जगदीश बहादुर, तेजप्रताप, वेदपाल आदि मौजूद रहे।