फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Democracy will be strengthened by voters' awareness: El Venkateswara

मतदाताओं के जागरूक होने से मजबूत होगा लोकतंत्र : एल वेंकटेश्वर

Sun, 24 Feb 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Democracy will be strengthened by voters' awareness: El Venkateswara
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू - फोटो : प्रतापगढ़
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने कहा है कि मतदाता जागरूक होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने शनिवार को विकास भवन सभागार में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


डीएम मार्कण्डेय शाही ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के विषय में विधिवत जानकारी दी और कहा कि संपूर्ण तैयारियां निर्वाचन में लगे प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं समाजसेवियों का आह्वान करते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी को अपने अपने स्तर से हर संभव प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें, जागरूक बनें और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करें, ताकि कोई भी वोट के अधिकार से वंचित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसपी एस आनंद, सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 

भय और आतंक फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 
डीएम कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि भय और आतंक उत्पन्न करने वाले लोगों को खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी विधानसभा चुनाव में जिस तहसील में कार्यरत थे, वह लोकसभा चुनाव में उस तहसील में नहीं रहेंगे। हालांकि उन्होंने लोकसभा चुनाव के तिथि घोषणा की जानकारी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed