फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of a young man injured by beating, 11-hour sit-in by keeping the dead body at the door

Pratapgarh News: पिटाई से घायल युवक की मौत, दरवाजे पर शव रखकर 11 घंटे धरना

Tue, 01 Aug 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 01 Aug 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured by beating, 11-hour sit-in by keeping the dead body at the door
कंधई थाना क्षेत्र के वारी खुर्द में मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा,परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपये मुआवजे की मांग, अधिकारियों के आश्वासन पर नहीं माने
विज्ञापन

पट्टी। पड़ोसियों की पिटाई से घायल युवक लालजी वर्मा की मंगलवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बारी गांव स्थित घर सुबह करीब नौ पहुंचे तो दरवाजे पर शव रखकर धरना देने लगे। वे आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर भी वे नहीं माने। रात आठ बजे तक धरना जारी रहा। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

कंधई के बारी गांव में शनिवार को पड़ोसी के घर कुत्ता जाने के विवाद में आरोपियों ने लालजी वर्मा पर लाठी-डंडे से हमला किया था। पिटाई के दौरान चार लोग घायल हुए थे, लेकिन लालजी को गंभीर चोटें आई थीं। चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर किया था। जहां मंगलवार की सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे परिजन घर पहुंचे और शव दरवाजे पर रखकर धरना देने लगे। सूचना पाकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों को पूरा करने से पहले शव हटाने और अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए।पुलिस ने पूर्व में दर्ज मारपीट की रिपोर्ट में गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों नीतीश एवं आशीष की की गिरफ्तारी भी की है। इसकी जानकारी लालजी के परिजनों को दी गई, लेकिन वे मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष कंधई धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते-बिलखते रहे बच्चे ------
गांव वालों ने बताया कि मृतक लालजी के छह बेटियां व एक बेटा हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है घर में प्रिया (28), प्रियांशु (24), प्रिया (22), उत्तम (20), प्रिंसी (18) वर्ष हैं। सभी बच्चे पिता के शव से लिपटकर रोते-बिलखते रहे।

कंधई थाना क्षेत्र के वारी खुर्द में मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

कंधई थाना क्षेत्र के वारी खुर्द में मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed