{"_id":"57a2348e4f1c1b5a7b2ba9e1","slug":"death-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा के युवक की डेंगू से मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा के युवक की डेंगू से मौत, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
zfgsdfgrse
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघराय इलाके के रहने वाले डेंगू से पीड़ित एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती युवक की जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे डेेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था। घरवाले उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिले में डेंगू से होने वाली यह पहली मौत है।
बाघराय क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव निवासी दिनेश यादव (20) पुत्र रामछबीले को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उसने गांव के ही चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। दिनेश के घर वालों ने उसे शनिवार को कुंडा सीएचसी में चिकित्सकों दिखाया। डेंगू की आशंका पर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घरवालों ने उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन अस्पताल में जांच के दौरान दिनेश को डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसकी लगातार बिगड़ती हालत देख डॉक्टरों ने दिनेश को पीजीआई ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे पीजीआई ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिले में डेंगू से हुई पहली मौत से गांव में भी हड़कंप मचा है। बुखार पीड़ित लोग और उनके घर वाले सहमे हैं। उन्हें आशंका है कि कुछ और लोग भी डेंगू से पीड़ित हो सकते हैं।