फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deadly cold, mercury reached three degrees

जानलेवा हुई ठंड, तीन डिग्री पर पहुंचा पारा

Tue, 18 Jan 2022 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deadly cold, mercury reached three degrees
मंगलवार को सुबह पड़ा घना कोहरा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पश्चिम से आ रहीं बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड अब जानलेवा हो गई है। तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। मंगलवार को दिनभर हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान रहे। दिनभर धुंध छाई रही। लोग अलाव के पास ही बैठे रहे। शाम होते ही ठंड में और इजाफा हो गया। मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचाव करने के लिए सभी स्वेटर व जैकेट में दिखे। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 13.0 व न्यूनतम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते तीन दिनों से पश्चिमी हवाओं ने वातावरण में अपनी पैठ मजबूत कर ली है। पश्चिमी से आने वाली बर्फीली हवाओं से अब ठंड व गलन में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। शीतलहर के सितम से लोग परेशान हैं। मंगलवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा। घर से बाहर देखना मुश्किल हो रहा था। गलन की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करते रहे।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को पार्कों में सन्नाटा रहा। सुबह नौ बजे के करीब दुकानें खुलीं, मगर बाजारों में दुकानदार अलाव व ब्लोअर के सहारे बैठे रहे। दोपहर में कोहरा छंटा, मगर धुंध का असर बरकरार रहा। दोपहर एक बजे के बाद मौसम साफ हुआ। थोड़ी देर के लिए धूप खिली, मगर यह बेअसर रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भगवाचुुंगी, सदर बाजार, पल्टन बाजार, आंबेडकर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों में चहल-पहल नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को चार बजे के बाद ठंड में तेजी से इजाफा हो गया। शाम छह बजे के बाद लोग ठंड से कांप रहे थे। बाजारों मेें शाम छह बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है। अभी और ठंड बढ़ने का अनुमान है।

चार दिन में अधिकतम तापमान में सात व न्यूनतम में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट
पश्चिमी हवाओं के पकड़ बनाने के बाद अब तेजी से तापमान में गिरावट आ रही है। चार दिन पहले अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था, जो लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed