फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Deadly attack on irrigator in Rage

रंजिश में सिंचाईकर्मी पर जानलेवा हमला,कचहरी में घटना के बाद मची भगदड़

Fri, 13 Mar 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on irrigator in Rage
कचहरी परिसर में हमलावरों के हमले में घायल सिंचाई विभाग कर्मचारी को उठाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
मुकदमे की पैरवी करने कचहरी गए सिंचाईकर्मी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। जिससे भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिंचाईकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के मल्हूपुर निवासी कुलदीप सिंह (55) शहर के गायत्री नगर में परिवार के साथ रहते हैं। वह सिंचाई विभाग में सींचपाल के रूप में कार्यरत हैं। गुरुवार को वह कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर पैरवी करने आए थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद वह अपने अधिवक्ता के पास जा रहे थे। तभी रंजिश रखने वाले चार लोगों ने उसे दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जिससे कचहरी में भगदड़ मच गई। शोरशराबा सुनने के बाद अधिवक्ता दौड़ पड़े। मारपीट के बाद हमलावर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुुंची पुलिस घायल कुलदीप सिंह को उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में नगर कोतवाल व सीओ सिटी अभय पांडेय पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed