फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   daroga and thanedaar braid each other

कोहड़ौर थाने के दरोगा और थानेदार भिड़े 

Tue, 26 Mar 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
daroga and thanedaar braid each other
daroga
 लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई न करने वाले दरोगा को नोटिस थमाना थानेदार को महंगा पड़ा। अनुशासन को तार-तार करते हुए दरोगा परिसर में ही थानेदार से भिड़ गया। अफसरों को भी खरीखोटी सुनाई। साथी पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। दरोगा के हंगामे की खबर मिलने पर एएसपी पूर्वी ने उसे तलब करते हुए जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाने में तैनात दरोगा व सिपाहियों ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश के अनुपालन में निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की थी। जिसे लापरवाही मानते पुलिस अधीक्षक ने सभी उपनिरीक्षकों से जवाब तलब करने का आदेश थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह को दिया था। सोमवार की सुबह मीटिंग के बाद थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभी उपनिरीक्षकों को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। अन्य उपनिरीक्षकों ने नोटिस ले लिया, लेकिन दरोगा योगेश कुमार पटेल ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की मानें तो उपनिरीक्षक थानाध्यक्ष को ही खरीखोटी सुनाने लगा। जिसे लेकर उनके बीच टकराव की नौबत आ गई। साथी पुलिसकर्मी हस्तक्षेप कर उपनिरीक्षक को शांत कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ व दरोगा के बीच करीब दस मिनट तक तकरार होती रही। एसओ ने मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने दरोगा को कार्यालय तलब कर लिया। उसकी जमकर क्लास लगाई। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच सीओ सिटी करेंगे। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed