फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   culcural news pratapgarh

भक्तों के जयकारे से गूंजे देवी धाम, दर्शन को लगीं कतारें

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
culcural news pratapgarh
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों और घरों में देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। बेल्हादेवी, ज्वाला, वाराही, चंडिका और संकट हरणीधाम में घंटा घड़ियाल की करतल ध्वनियों के बीच पूजन-अर्चन हुआ। मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हुआ।
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी अर्थात तप का आचरण करने वाली देवी। देवी का यह स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है। नवरात्र के दूसरे दिन देवी के इसी स्वरूप की पूजा हुई। नगर के मां बेल्हा देवी के मंदिर में दूसरे दिन भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मां चंडिका देवी धाम में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगने लगी। नदी के किनारे बसे वाराही देवी मंदिर की आभा तो बस देखती ही बनती।
विज्ञापन


गर्मी में भी नहीं डगमगाए श्रद्धालु
भीषण गर्मी भी मां के भक्तों की सेहत पर कोई प्रभाव नहीं डाल पा रही है। सुबह और शाम मां का पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों के चेहरों पर तनिक भी शिकन नहीं है। दिनभर चिलचिलाती धूप में काम करने वाले लोगों ने मां का व्रत रखा है। हालांकि इस बार अप्रैल महीने में मई वाली गर्मी पड़ रही है। मगर इसके बावजूद यह गर्मी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबकतरों का गिरोह सक्रिय
देवी मंदिरों में भारी भीड़ के चलते जेब कतरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। नवरात्र के दूसरे दिन बेल्हा देवी और चंडिका देवी धाम में कई भक्तों की जेब कटने का मामला प्रकाश में आया है। पता चला है कि बलिया, आजमगढ़ की रहने वाली महिला चोर भी मेले में सक्रिय हो गई हैं। महिलाओं के गले और कान में पहनने वाले जेवरों पर इनकी नजर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed