फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crowds gathered in Shiva temples and performed Jalabhishek

Pratapgarh News: शिवालयों में उमड़ी भीड़, किया जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Shiva temples and performed Jalabhishek
सावन माह के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों संग श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जगह-जगह ओम नम: शिवाय का जाप और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लालगंज के बाबा घुइसरनाथ धाम, पट्टी तहसील के बाबा बेलखरनाथ धाम, कटरा गुलाब सिंह के भयहरण नाथ धाम, कुंडा के हौदेश्वरनाथ धाम और मोहनगंज के बाबा बालुकेश्वरनाथ धाम में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। बारिश के बीच भक्तों ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक व ओम नम: शिवाय जाप का आयोजन किया गया। समापन पर भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अमरौना मोड़ पर भंडारे में उमड़ी भीड़, ग्रहण किया प्रसाद
लक्ष्मणपुर ब्लॉक के अमरौना मोड़ पर शुक्रवार शाम को भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें आसपास के कई गांवों के सैंकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक मंडल के शिव प्रकाश तिवारी, राम प्रकाश तिवारी, अशोक कुमार, मुन्ना तिवारी, राजन तिवारी समेत अन्य लोगों ने पूड़ी, सब्जी व बूंदी का प्रसाद भक्तों को वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed