{"_id":"6ade3f07fdc5e436e20b23af","slug":"crowd-of-pet-candidates-jammed-highways-and-streets-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-180883-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़ से हाईवे से गलियों तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़ से हाईवे से गलियों तक जाम
विज्ञापन
चौक बजाजा रोड पर लगा जाम। संवाद
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ से रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर भंगवा चुंगी से चिलबिला तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मुख्य मार्गों से जुड़ी सड़कों पर भी वाहन रेंगते नजर आए।
शहर के चौक बजाजा रोड पर अवैध पार्किंग ने मुसीबत और बढ़ा दी। नो पार्किंग में खड़ी कार के कारण दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। कचहरी रोड पर भी लोग जाम में फंसे रहे।
बिहारगंज निवासी अभय सिंह ने बताया कि परिवार में शादी के लिए खरीदारी करने आए थे लेकिन जाम में घंटेभर से अधिक फंसे रहे। स्थानीय व्यापारी संजय जैन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस बार-बार रास्ता खाली कराती है लेकिन लोग वाहन खड़ा कर चले जाते हैं। इससे जाम की समस्या बनी रहती है।