{"_id":"5cb08ccdbdec221401278f65","slug":"criminals-who-hit-the-soilder-releave-on-bond","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को टक्कर मारने वाले मुचलके पर छूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को टक्कर मारने वाले मुचलके पर छूटे
Sat, 13 Apr 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री सिंह के घर के करीब सिपाही को टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवकों को पुलिस ने मुचलके पर छोड़ दिया। सिपाही की हालत में भी सुधार हो रहा है। शुक्रवार को भी सदर बाजार से गुजरने वाले लोगों को पुलिस की सघन चेकिंग से गुजरना पड़ा।
सदर बाजार में गुरुवार को चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को धता बताते हुए आखिरी छोर पर चेकिंग कर रहे सिपाही मोहम्मद जमील को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकले थे। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने दोनों की शिनाख्त के बाद दबोच लिया था। बाइक पट्टी कोतवाली के नारायणपुर निवासी ऋषभ सिंह चला रहा था। पीछे सदर बाजार निवासी विशाल ऊमरवैश्य पुत्र मंगल ऊमरवैश्य बैठा था।
इस मामले में भुलियापुर चेकपोस्ट प्रभारी ने बाइक सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिस घटना से पुलिस महकमे के होश उड़ गए और सिपाही जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा हो। उस घटना के आरोपियों पर रहम दिखाते हुए पुलिस ने भारी दबाव में मुचलके पर छोड़ दिया। उधर, सिपाही जमील की हालत में सुधार हो रहा है। सिटी स्कैन कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से भी उपचार के लिए मदद भेजी गई। शुक्रवार को सदर बाजार में कड़ी सुरक्षा के बीच वाहनों की चेकिंग होती रही। हर आने जाने वालों को तीनों बैरियर पर जांच के बाद ही गुजरने दिया जा रहा था। नगर कोतवाल ने बताया कि बाइक सवार चेकिंग से बचने के लिए भागे थे। सिपाही को टक्कर मारने का कोई उद्देश्य नहीं था। मुचलके पर दोनों को छोड़ दिया गया।