फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminals looted lic agent

एलआईसी अभिकर्ता को बदमाशों ने लूटा

Sun, 09 Aug 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
criminals looted lic agent
-कंट्रोल रूम की सूचना के बाद भी अंतू पुलिस एक घंटे बाद खोजने निकली स्कूटी सवार
विज्ञापन

-अंतू पुलिस की लापरवाही से भागने में कामयाब रहे बदमाश, घटनास्थल देखने पहुंचे एसपी
प्रतापगढ़/गड़वारा। घर जा रहे एलआईसी अभिकर्ता को स्कूटी सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद भी अंतू पुलिस लापरवाह रही। एक घंटे बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने के लिए पहुंची। घटनास्थल का दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक ने जायजा लेते हुए अंतू थानाध्यक्ष को बदमाशों की धरपकड़ का निर्देश दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी कमल सिंह एलआईसी के अभिकर्ता हैं। शुक्रवार की रात वह लोगों से मिलने के बाद अपने घर लौट रहे थे। भानापुर के करीब स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर 36 सौ रुपये, मोबाइल व लैपटाप छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बिहारगंज की ओर भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस चमरौधा पुल से लेकर पूरे केशवराय की ओर घेराबंदी कर बैठी।
विज्ञापन

दूसरी ओर एक घंटे बाद अंतू पुलिस स्कूटी सवार बदमाशों की खोजबीन के लिए पहुंची। पीड़ित की बात सुनने के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने लगी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अंतू थानाध्यक्ष को बदमाशों की धरपकड़ का निर्देश दिया। फिलहाल अंतू पुलिस यदि समय से सक्रिय हुई होती तो शायद बदमाश भागने में कामयाब न हो पाते। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की खोजबीन में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी विवाद के दौरान फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जलेशरगंज। जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर फायरिंग हुई। फायरिंग करते समय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस मारपीट व फायरिंग करने वालों को असलहे के साथ थाने ले आई। जिसे लेकर गहमागहमी का माहौल कायम रहा। पहले तो एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाते रहे।
अंतू थाना क्षेत्र के चौबोली गोबरी निवासी अखिलेश पांडेय पुत्र सुरेश पांडेय का अपने गांव के ही प्रवीण सिंह से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवादित जमीन का दोनों पक्ष बैनामा लेने का दावा करते हैं। प्रवीण का आरोप है कि शनिवार को वह काम करा रहा था। तभी अखिलेश पक्ष के लोग आ गए। विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। उनके बीच वहां भी गहमा-गहमी रही। प्रवीण के आरोप पर पुलिस ने लाइसेंसी असलहे को कब्जे में ले लिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। अंतू थानाध्यक्ष ने बताया कि वहा शांति व्यवस्था बनी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करने में अखिलेश पक्ष दिख रहा है। मामले की छानबीन के बाद सख्त कार्रवाई होगी।

तमंचे के साथ युवक की फोटो वायरल
राजगढ़/कटरामेदनीगंज। साथियों के साथ पैंट में दो तमंचा खोसकर घूमने वाले युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस उसकी खोजबीन करती रही। वह नगर कोतवाली के चांदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर वायरल होने लगी। युवक ने अपनी कमर में दो तमंचा खोस रखा था। फिल्मी स्टाइल में आगे पीछे तमंचा लगाकर तस्वीर खिंचाने वाला युवक अपने साथियों के साथ भी दबंग दिखने का प्रयास करता दिखा। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। भुपियामऊ चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक को चिन्हित कर लिया गया है। उसकी खोजबीन चल रही है। वह घर छोड़कर फरार चल रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed