फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminal snatch gun to a inspector, going to hold elections

चुनाव कराने जा रहे दरोगा की पिस्टल छीनी

Mon, 06 May 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
criminal snatch gun to a inspector, going to hold elections
police logo

कौशांबी लोकसभा चुनाव कराने जा रहे दरोगा की पिस्टल छीनकर दो युवक भाग निकले। दरोगा के शोर मचाने पर लोग दौड़े लेकिन कोई नजर नहीं आया। दरोगा से पिस्टल छीनने की खबर से हडक़ंप मच गया। छानबीन के बाद पुलिस अफसर घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। एसपी ने प्रकरण की जांच एएसपी पश्चिमी को सौंपी है। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन



कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में पडने वाले कुंडा व बाबागंज विधानसभा में सोमवार को मतदान होना है। जिसके लिए पोलिंग पाटयों के साथ पुलिस टीमें भी मतदान केंद्रों पर भेजी जाती रहीं। कंधई थाने में तैनात दरोगा राम बहादुर सिंह की भी ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन


वह रविवार की शाम बाइक से महेशगंज थाने की ओर जा रहा था। शुकुलपुर चौराहे के पास दरोगा राम बहादुर ने शोर मचाया कि उसकी पिस्टल छीनकर दो युवक बाइक से भाग निकले। आसपास के लोग दौड़े लेकिन दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आया। दरोगा से पिस्टल छीनने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। उस रास्ते पर पोलिंग पार्टी के साथ ही सरकारी वाहनों से पुलिसकर्मी भी लगातार गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी एस आनंद ने बताया कि घटना की जांच एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला को सौंपी गई है। जब मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी के साथ ही दरोगा को भी जाना था तो वह बाइक से मतदान केंद्र पर किन परिस्थितियों में जा रहा था। वैसे दरोगा की पिस्टल रास्ते में कहीं गिर गई। जब उसे इस बात का एहसास हुआ तो पिस्टल छीनने की बात करने लगा।

जांच रिपोर्ट आने के बाद दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed