{"_id":"5a68ded84f1c1b514a8b576c","slug":"youth-gets-heavy-objectionable-posting-on-whitesap-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हटसएप ग्रुप पर आपित्तजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हटसएप ग्रुप पर आपित्तजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
whatsap
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा कोतवाली क्षेत्र में व्हटसएप ग्रुप पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना युवक को भारी पड़ा। दिनदहाड़े युवक को कार सवार लोग जबरन ले गए। अज्ञात स्थल पर लेकर जाकर युवक की जमकर पिटाई की। देर शाम प्रधान समेत ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर पिटाई से घायल युवक घर पहुंचा। घटना की जानकारी पुलिस के कानों तक पहुंची लेकिन किसी के शिकायत न करने पर पुलिस खामोश बनी रही।
कुंडा क्षेत्र में युवाओं ने एक व्हटसएप ग्रुप पर बनाया है। जिसमे क्षेत्र के तमाम प्रतिष्ठित लोग जुड़े हुए हैं। मंगलवार की रात कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई के रहने वाले एक युवक ने उस ग्रुप पर किसी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इससे ग्रुप में शामिल लोग भड़क उठे। वे उसकी रात में ही तलाश करने लगे। बुधवार की सुबह पोस्ट डालने वाले युवक को इस बात की जानकारी हो गई कि उसकी पोस्ट से नाराज लोग उसे खोज रहे हैं। वह घर से बाइक लेकर बाजार की ओर जा रहा था। चर्चाओं पर यकीन करें तो रास्ते में ही कार सवार चार लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। उसे अज्ञात स्थान पर लेकर जमकर पीटा। युवक को उठा ले जाने की जानकारी परिजनों को हुई तो वे लोग रोने बिलखने लगे। इस मामले की मौखिक सूचना कुंडा पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस लिखित शिकायत का इंतजार करती रही। अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रधान व ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की। देर शाम पिटाई से घायल युवक घर पहुंच गया। तब जाकर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। इस बाबत कुंडा कोतवाल का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।