{"_id":"58542bd64f1c1be851649833","slug":"wine-shop-on-five-kilometer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के हर पांच किमी पर वाइन शॉप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे के हर पांच किमी पर वाइन शॉप
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
wine shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में हाईवे के किनारे हर पांच किलोमीटर पर शराब की दुकानें हैं। फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग पर देल्हूपुर से कोहंड़ौर तक हाईवे किनारे 25 से ज्यादा शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। वहीं कुछ दुकानें कचहरी और कॉलेज के साथ मंदिर के बगल भी संचालित हो रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे किनारे शराब की दुकानों के संचालन पर रोक लगा दी है। हाईवे किनारे शराब की दुकानें होने से पीने वालों की संख्या बढ़ती जा रही थी। छोटे से लेकर बड़े वाहन चालक पांच मिनट के लिए रुककर शराब खरीदते हैं और ठेके से कुछ दूर जाकर पीने के बाद चल देते हैं। नशे में होने के बाद बेकाबू होकर वाहन चलाने लगते हैं। इससे सड़क हादसा लगातार बढ़ रहे थे।
अब कोर्ट की रोक के बाद हाईवे किनारे से दुकानों के हटने के बाद हादसों में काफी हद तक कमी आएगी। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर देल्हूपुर से कोहंड़ौर तक 25 से ज्यादा शराब के ठेके हैं। उधर, बीते कई माह पहले शासन ने सार्वजनिक स्थल कचहरी, मंदिर, स्कूल से पांच सौ मीटर के अंदर होने वाले ठेका को निरस्त करने या फिर दूर करवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया था। मगर बेल्हा में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कचहरी से सटी दो शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। उधर हनुमान मंदिर बाबागंज से पांच सौ मीटर के अंदर दो शराब की दुकान संचालित हो रही है। राजगढ़ डगैता में एक प्राइवेट विद्यालय से पांच सौ मीटर के अंदर ही शराब की दुकान हाइवे पर संचालित हो रही है। जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इन पर कार्रवाई नहीं करते हैं।