फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   villagers stage protest infront of police station

ग्रामीणों ने घेरा थाना, हंगामा

Fri, 27 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सप्ताहभर पहले धान के खेत की सिंचाई को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत हो गई। उसके शव को लेकर शुक्रवार की सुबह ग्रामीण बड़ी संख्या में फतनपुर थाने पहुंचे। पहले तो लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत करा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया।  


बतादें कि फतनपुर थाना क्षेत्र के केवरा कला गांव निवासी मालती देवी (40) पत्नी ओम प्रकाश यादव 18 अक्तूबर को भोर चार बजे धान के खेत की सिंचाई करने के लिये भोजेमऊ नहर के पास गई थी। सिंचाई के दौरान उसके खेत का पानी बघौरा भोजेमऊ निवासी शिवकुमार के खेत में बहकर चला गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई।  विवाद के दौरान शिवकुमार ने मालती को पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पति ओम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमे शिवकुमार मौर्य, सुशील कुमार व बाबूलाल को आरोपी बनाया था। पुलिस ने गुुरुवार को ही तीनों को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीण बड़ी संख्या में फतनपुर मालती का शव लेकर थाने पहुंचे। उन लोगों का कहना था कि शिवकुमार ने अपने बेटे रामकैलाश व पत्नी निर्मला के साथ मालती को मारापीटा। ओम प्रकाश ने पुलिस को दूसरी तहरीर दी। पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीण पहले हाईवे जाम का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को रोक दिया। बाद में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने ओम प्रकाश की तहरीर लेकर हिरासत में लिए गए सुशील कुमार व बाबूलाल को छोड़ दिया। जिसके बाद शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed