फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Well, the bride broke the marriage demand for dowry

शाबाश : दहेज मांगने पर दुल्हन ने तोड़ दी शादी

Fri, 20 Apr 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
विवाह मंडप में जिसके साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें र्खाइं, उसी रिश्ते को कुछ ही घंटों बाद दूल्हे ने भुला दिया। खिचड़ी की रश्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के परिजनों से सोने की जंजीर व अंगूठी की डिमांड कर दी। इस बात की भनक लगते ही दुल्हन ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि ऐसे दहेज लोभियों के साथ उसका गुजर-बसर नहीं हो सकता। दूल्हा व उसके पिता को लोगों ने बंधक बना लिया। वाहनों को पंचर करने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने पर ले गई, जहां नुकसान की भरपाई करने पर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के कंसापुर गोबरी में बुधवार की रात कोहड़ौर थाना क्षेत्र के उसका गांव से बारात आई थी। कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों की आवभगत की। द्वारपूजा के बाद रात में जयमाल का कार्यक्रम हो गया। विवाह मंडप में दूल्हा व दुल्हन ने एक दूसरे के साथ साथ जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं। गुरुवार की सुबह विदाई की तैयारी के बीच खिचड़ी पर दूल्हे को बुलाया गया। दूल्हे ने सोने की अंगूठी व जंजीर की मांग की। पहले तो कन्या पक्ष के लोगोें ने दूल्हे को समझाया कि तिलक में अंगूठी दी गई है। हैसियत से अधिक दहेज भी दिया गया। इसका असर दूल्हे पर नहीं पड़ा। वह दहेज की जिद पर अड़ा रहा, जिसे लेकर हंगामा होने लगा। दूल्हे को छोड़कर बाराती भाग निकले। काफी देर तक पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुल्हन ने ऐसे दहेज लोभी के साथ जाने से ही इनकार कर दिया। बोली कि पहले भी फोन कर उल्टा सीधा कहा करता था। ऐसे लोभी व्यक्ति के साथ उसका जीवन नहीं व्यतीत हो पाएगा। यह सुनते ही कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। वाहनों को पंचर कर दिया। सूचना मिलने पर अंतू पुलिस पहुंची। मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हे की जिद को देखते उसे थाने उठा ले गई। तब जाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो सका। दूल्हे का पिता कन्या पक्ष द्वारा खर्च की भरपाई की बात कही। तब जाकर दूल्हे व उसके पिता पुलिस की कैद से आजाद हो सके। अंतू एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। वे अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed