फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two another patient of dengue in city

फैला डेंगू, दो नए मरीज आए सामनेे

Wed, 07 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 07 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
two another patient of dengue in city
Dengue - फोटो : Amar ujala
जानलेवा बीमारी डेंगू ने बेल्हा में पांव पसार दिए हैं। बुधवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए। दोनों की जांच इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हुई जहां जांच के दौरान बीमारी की पुष्टि हुई। उधर  मानधाता और आसपास के गांवों में बुखार से पीड़ित तीन दर्जन से अधिक लोग सहमे हुए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अब भी मानने को तैयार नहीं कि जिले में डेंगू का खतरा है। सीएमओ अब भी यही कह रहे हैं कि मरीज को डेंगू बाहर रहने के दौरान हुआ। बता दें कि कुछ दिन पहले बाघराय निवासी युवक की डेंगू से मौत के मामले में भी जिम्मेदार यही राग अलाप रहे थे।
विज्ञापन


मानधाता निवासी सुनील सिंह (30) को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। आसपास के डॉक्टरों को दिखाने पर भी आराम नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाहाबाद ले जाया गया, जहां मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। उधर बुधवार को प्रतापगढ़ के महेश कुमार मिश्र (27) में भी मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हुई जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हो गई। बता दें कि पहले कुंडा के बाघराय इलाके के बढ़ईपुर निवासी दिनेश कुमार यादव पुत्र रामछबीले में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। तीन अगस्त को पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। तब स्वास्थ्य महकमे ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि वे बाहर से आए थे। सीएमओ डॉ. यूके पांडेय अभी भी इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि सुनील सिंह को यहां रहते डेंगू हुआ। उनका दावा है कि जिले में डेंगू के मच्छर नहीं हैं। बताया कि गुरुवार को जांच टीम मानधाता भेजी जाएगी।
विज्ञापन


वायरल के साथ मलेरिया का भी कहर
जिले में मलेरिया और वायरल का प्रकोप भी जारी है। बुधवार को जिला अस्पताल में इसके मरीजों की भरमार रही। डॉक्टरों ने शंका होने पर 65 मरीजों को मलेरिया की जांच के लिये लिखा। ये लोग जांच कराने के लिये पैथलॉजी पहुंचे थे। इसके अलावा लालगंज में 20 कुंडा में 27 और पट्टी इलाके में 55 मरीज मलेरिया जांच के लिये सरकारी डॉक्टरों द्वारा चिहिंत किये गये। मानधाता इलाके में पूरेखगराय, कोहला, पनियारी, बोझी गांव इस समय वायरल की चपेट में हैं। इलाकाई सरकारी अस्पतालों में वायरल के मरीजों की भरमार है। सीएमओ का कहना है कि जहंा कहीं भी मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। वहां पर जांच टीम भेजकर नमूना लेने का काम किया जा रहा है। फिजीशियन पीएस मिश्रा का कहना है कि इस समय वायरल का प्रकोप चल रहा है। मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ पानी में पलते हैं डेंगू के मच्छर
मादा एंडीज मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। फिजीशियन डॉक्टर पीएस मिश्रा का कहना है कि ये मच्छर हमेशा साफ पानी में ही पाए जाते हैं। कूलर टायर, हैंडपंप के रुके हुए और गमले के साफ पानी में डेंगू फैलाने वाले मच्छर अपने अंडे देते हैं। इन स्थानों पर पानी रुकने नहीं देना चाहिए।


डरे ंनहीं, बरतें एहतियात
सीएमओ डॉक्टर यूके पांडेय का कहना है कि डेंगू से डरें नहीं, बल्कि इससे बचाव करें। फुल आस्तीन की शर्ट और पैंट पहनें। सीलन वाली जगह पर न रहें। इस समय वायरल चल रहा है। अगर बुखार एक सप्ताह तक नहीं उतर रहा है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed