{"_id":"5c0d637bbdec2241ab3396b2","slug":"truck-hit-the-women-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
pratapgarh
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इससे हाईवे पर जाम लग गया। जिससे पुलिस अंजान रही। लोगों की मदद से महिला व उनके घायल पति को जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टरों ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया।
नगर कोतवाली के सदर बाजार बेल्हा देवी रोड निवासी रामकरन पांडेय की पत्नी बबिता पांडेय (50) मंदाह प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर थीं। बबिता अपने पति के साथ शनिवार को पैतृक घर तेतारपुर अंतू गईं थीं। वहां से रविवार की शाम वह पति के साथ बाइक से घर लौ रहीं थीं। मोहनगंज बाजार में लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी बबिता नीचे गिर पड़ी और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे घटनास्थल ही उनकी मौत हो गई।
जबकि बाइक चला रहे पति को भी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रक खड़ा कर भाग निकला। मोहनगंज पुलिस घटना से अंजान बनी रही। कुछ देर में बाजार में जाम लग गया। लोगों की मदद से महिला व उसके पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
प्रयागराज जोन के एडीजी एसएन सावंत के जनपद आगमन की खबर पर मोहनगंज पुलिस हलाकान हो गई। मोहनगंज बाजार में दुर्घटना के बाद जाम लग गया। इस बीच एडीजी की लोकेशन जेठवारा मिली। जिनके लिए रास्ता खाली कराने का मैसेज पास होने लगा। आनन-फानन में मोहनगंज पुलिस ने रास्ता खाली कराने के लिए ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना करने वाले ट्रक को किनारे कराया और जाम समाप्त कराने के लिए भागदौड़ करने लगी। एडीजी के पहुंचने के पहले ही किसी तरह रास्ता खाली कराया गया। उनके गुजरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।