{"_id":"580515fe4f1c1b716b702e58","slug":"three-students-drown-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों समेत तीन बकुलाही में डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो छात्रों समेत तीन बकुलाही में डूबे
प्रतापगढ़
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के सिपाहमहेरी गांव के सामने बकुलाही नदी पर बने चेकडैम के पास नहाते हुए सोमवार को दो छात्रों समेत पांच लोग डूब गए। इस दौरान दो किशोरों को बचा लिया गया लेकिन दो छात्रों व एक अन्य का पता नहीं चल सका। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर डटी थी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रैनीसतखरिया गांव निवासी आशीष सरोज उर्फ रायसाहब (16) पुत्र जगन्नाथ सरोज, पवन सरोज (14) पुत्र अमलेश सरोज, सोनू सरोज (16) पुत्र राम बहादुर, लालचंद्र सरोज (18) पुत्र रामसमुझ सरोज, रंजन सरोज (15) पुत्र अर्जुन सरोज और कुलदीप सरोज (15) पुत्र गिरधारी सरोज सोमवार को 11 बजे साइकिल लेकर घर से निकले। परिजनों के पूछने पर सभी ने अलग-अलग बातें बताईं। करीब सवा बारह बजे सभी नगर कोतवाली क्षेत्र के सिपाहमहेरी गांव के पास बकुलाही नदी पर बने चेकडैम के पास पहुंचे। साइकिल किनारे पर खड़ी करने के बाद सभी नहाने की तैयारी करने लगे। रंजन की मानें तो नदी में पहले आशीष उर्फ राय साहब कूदा। बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका। ये देख उसे बचाने के लिए पवन कूदा तो वह भी डूबने लगा। दोनों को बचाने के लिए कुलदीप व सोनू और फिर लालचंद्र भी नदी में कूद पड़े। हालांकि वे भी तेज बहाव में बहने लगे। किनारे होने के कारण लालचंद्र और कुलदीप को नदी के बाहर मौजूद रंजन ने किसी तरह से बाहर निकाल लिया। जबकि आशीष उर्फ राय साहब, पवन व सोनू नदी में डूब गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुुंचे। जानकारी मिलते ही रैनीसतखरिया से सभी के परिजन भी रोते-बिलखते हुए घटनास्थल की ओर भागे। तब तक कोतवाली पुलिस भी पहुंची। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया लेकिन तेज बहाव के आगे उनकी हिम्मत जवाब दे गई। नदी में डूबा पवन 11वीं का छात्र था, जबकि सोनू ने इस बार एमडीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था।