{"_id":"59c7f35b4f1c1b23688b63c2","slug":"theives-enters-in-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम से पांच बाइक और पौने दो लाख रुपये चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम से पांच बाइक और पौने दो लाख रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवसरा इलाके के सैफाबाद बाजार स्थित हीरो बाइक एजेंसी की छत का टीन शेड उखाड़कर चोर भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर 1 लाख 74 हजार पांच सौ नगदी, चार नई बाइक और एक पुरानी बाइक उठा ले गए। रविवार सुबह दस बजे एजेंसी खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दिनभर जांच करती रही, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची।
कोतवाली पट्टी के रायचंद पट्टी गांव निवासी पंकज सिंह सैफाबाद बाजार में हीरो की बाइक एजेंसी चलाते हैं। शनिवार रात चोर पीछे से छत पर चढ़कर टीनशेड उखाड़ कर भीतर प्रवेश कर गए। आफिस से चाभियां लेकर 4 नई बाइक व एक क्लेम में आई पुरानी बाइक निकाल ली। इसके बाद शोरूम में रखा लैपटॉप, एटीएमकार्ड समेत आलमारी का ताला तोड़कर 1 लाख 74 हजार पांच सौ नगदी लेकर निकल गए। सुबह दस बजे घटना की जानकारी पर एंजेसी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शोरूम में चोरी की यह इलाके में पहली घटना है। घटना की तहरीर शोरूम संचालक ने आसपुर देवसरा पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
देवसरा इलाके के सैफाबाद बाजार में हुई चोरी को लेकर पुलिस की जांच में सहयोग के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लोग भी आए। इस दौरान उन्होंने संभावित स्थलों पर फिंगर प्रिंट लिया। इसके साथ ही वहां चोरों द्वारा बाइक ले जाने के लिए लाए गए पेट्रोल कैन से भी फिंगर प्रिंट लिए। जांच के दौरान सीओ पट्टी रमेश चंद्र वहां मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस खुलासे के लिए पूरा प्रयास कर रही है।