{"_id":"5a95962c4f1c1b462c8ba7a1","slug":"the-swim-couple-in-the-swivel-jumped-ahead-of-the-train-and-gave-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडा में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
घरवाले विवाह को राजी नहीं हुए तो कुंडा क्षेत्र के एक और प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों ने सोमवार को साथ-साथ ही घर छोड़ दिया था। उनकी तलाश चल रही थी, इसी बीच मंगलवार की सुबह ट्रैक पर दोनों की लाश पड़े होने की जानकारी मिली। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। हालांकि किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में प्रेमी युगल का घर एक दूसरे के पड़ोस में था। लड़का का लड़की के घर आना जाना था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं यह घरवाले नहीं जानते थे लेकिन जब पता चला तो दोनों पर बंदिश लगा दी गईं। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन घरवाले राजी नहीं थे।
सोमवार शाम को दोनोें एक साथ गायब हो गए। घरवाले ढूंढने निकले तो कहीं पता नहीं चला। बताते हैं कि लड़की के पिता ने फोन किया तो लड़के ने उठाया। उससे उन्होंने कहा कि घर आओ तो बताते हैं। इसके बाद दोनों को ढूंढने की कोशिश हुई लेकिन नहीं मिले। मंगलवार सुबह मालगाड़ी के ड्राइवर ने कुंडा स्टेशन पर दुअर नाले के पास दोनों के ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की जानकारी दी।
विज्ञापन
कुछ वक्त बाद शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने दोनों का शव देखा और पुलिस को बताया। ट्रैक पर लाश पड़ी होने की सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों ही घरों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार दोनों एक ही जाति के थे लेकिन पड़ोसी होने की वजह से घरवाले शादी नहीं करना चाहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस बता रही सुसाइड, घरवाले चुप
इलाके में किशोर-किशोरी की ट्रेन से कटकर हुई मौत की गुत्थी उलझ गई है। कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। आखिर उन्होंने मौत का रास्ता क्यों चुना, जान देने के लिए पांच किमी दूर मियां का पुरवा के पास ही क्यों गए, जबकि रेल लाइन उनके गांव से मात्र एक किमी की दूरी पर है। मालगाड़ी के ड्राइवर ने भोर में कुंडा स्टेशन पर दोनों के कटने का मेमो दिया तो फिर रात भर दोनों कहां रहे? ये ऐसे सवाल हैं जिन्होंने इस घटना को पेचीदा बना दिया है। हालांकि पुलिस इसे पूरी तरह से सुसाइड ही मान रही है, लेकिन ग्रामीणों के गले से ये बात नहीं उतर रही।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दोनों किशोर पढ़ते थे। गांव में चर्चा रही कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे परिवार के लोग पसंद नहीं करते थे। हालांकि, दोनों के घरवाले इस तरह की जानकारी होने से इनकार करते रहे। किशोर किशोरी के घर भी आता-जाता था। सोमवार शाम को दोनों अचानक घर से गायब हो गए। मंगलवार सुबह उनका शव घर से पांच किमी दूर रेल ट्रैक पर मिला। दोनों के घरवालों का कहना था कि काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं लग सका। सुबह लाश मिलने की सूचना मिली।
उधर, ग्रामीणों की चर्चाओं पर गौर करें तो रात में किशोरी के मोबाइल पर उसके पिता ने फोन किया था। इस दौरान उसे धमकाया था। रेलवे ट्रैक पर किशोरी का शव क्षतविक्षत हो गया था जबकि किशोर के शव पर गंभीर चोट के निशान थे। इस बात की भी लोगों में चर्चा रही कि दोनों रात भर कहां रहे और भोर में घर से पांच किमी की दूरी पर पहुंचकर आत्महत्या क्यों की। दोनों के घरवालों ने इस बारे में पूछने पर चुप्पी साध ली। कुंडा कोतवाल ने बताया कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। ऐसा लग रहा है कि प्यार पर पहरे के कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।