फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The indiscriminate firing by miscreants in Saifabad

सैफाबाद में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 01 Dec 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
The indiscriminate firing by miscreants in Saifabad
गन शॉट
सैफाबाद बाजार में बाइक सवार पांच बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बाजार में भगदड़ मच गई। व्यापारी अपनी दुकान में छिप गए। एसबीआई के बगल मौजूद सिपाही दौड़ा तो बदमाश ने हवा में गोली दाग दी। तभी दूसरे सिपाही ने मोर्चा संभालते हुए राइफल लोड करना शुरू किया तो बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ पट्टी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे दो बाइक से पांच बदमाश पहुंचे। पहले बदमाशों ने पुराने बाजार के करीब दो फायर किया। जब तक लोग उनकी मंशा समझते, तब तक उनकी बाइक स्टेट बैंक की ओर आगे बढ़ गई। हालांकि फायरिंग का शोर मचते ही बाजार में भगदड़ मच गई। शोर शराबे के बीच बदमाश एसबीआई शाखा के करीब पहुंचे। वहां पहले से ही चौकी के सिपाही मुस्तैद थे। बदमाश फायरिंग करने लगे। बदमाशों के धमकने के बाद कारोबारी जान बचाने के लिए दुकानों के भीतर छिप गए। बैंक की सुरक्षा में मुस्तैद एक सिपाही बदमाशों को दबोचने के लिए दौड़ा तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। यह देख सिपाही पीछे की ओर पलटा।
विज्ञापन


तभी दूसरा सिपाही राइफल लोड करने लगा। यह देख बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। कुछ दूर तक सिपाहियों ने बदमाशों का पीछा करते हुए अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। हालांकि बदमाशों को दबोचने में पुलिस नाकाम रही। घटना की खबर मिलते ही देवसरा, पट्टी, कंधई थाने की पुलिस के साथ सीओ पट्टी घटनास्थल पर पहुंचे। बाजार में फायरिंग की घटना से हर कोई दहशत में दिखा। सीओ ने लोगों से बदमाशों के हुलिए की जानकारी के बाद दहशत फैलाने वालों की तलाश में पुलिस टीमें लगाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफाबाद बाजार में एसबीआई की शाखा के करीब ही लल्लन के पान की दुकान है। काफी दिनों से उसकी गुमटी बंद है। बुधवार को बदमाशों की फायरिंग के दौरान उसकी गुमटी में बुलेट घुसी मिली। जिसकी छानबीन पुलिस अफसर करते रहे।


सैफाबाद बाजार में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले बदमाशों के हाथों में असलहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अपना चेहरा ढके बदमाश बाजार के लोगों को भयभीत करने के ही फायरिंग किया था। हाथ में असलहा लेने के साथ ही वे कमर में भी तमंचे खोसे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed