फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The death of the prisoner in jail , disclosure

जेल में कैदी की मौत, हड़कंप

Mon, 16 Mar 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
The death of the prisoner in jail , disclosure
जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृत कैदी के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सहजनी निवासी हरिभुवन सिंह (68) को चोरी समेत अन्य आरोपों में न्यायालय से एक वर्ष की सजा सुनाई गई थी। उसके अलावा चार अन्य लोगों को भी सजा मिली थी। 14 नवंबर 2014 को वह जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक हरिभुवन सिंह अस्थमा से पीड़िता था। उसे व उसके भाई चंद्रभान सिंह को अस्पताल की बैरक में रखा गया था। सोमवार की सुबह हरिभुवन की तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉ. आरडी द्विवेदी ने इलाज किया। उसकी हालत ठीक बताकर उसे जेल ले जाने की सलाह दी। दोपहर में अचानक उसकी तबियत फिर खराब हो गई और वह गिर गया। यह देख बंदीरक्षक आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक आशुतोष सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही जेल में हड़कंप मच गया। कैदी के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। इधर सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरा गया और शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिभुवन के चेहरे पर चोट के निशान मिले। दोनों पैरों में काफी सूजन भी थी। देखने से ऐसा लग रहा था कि उसके साथ कोई घटना हुई है। हालांकि जेल प्रशासन उसकी मौत बीमारी से होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed