फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The amount of cash advanced arm blow bluffing

झांसा दे एटीएम से रकम उड़ाने वाले चढ़े हत्थे

Mon, 23 Mar 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 23 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
पचास से अधिक लोगों को झांसा देकर एटीएम से रुपए उड़ाने वाले युवक को पुलिस ने धर दबोचा। हालांकि पुलिस ने उसका एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी।  कोतवाली पुलिस ने भदोही निवासी राजेश सिंह को एटीएम से लोगों को झांसा देकर रुपए उड़ाने के मामले में बीती रात धर दबोचा। पुलिस ने उसे कर्रा किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


 उसने बताया कि वह दूसरे जनपदों में गिरोह बनाकर दो-दो की संख्या में वारदात को अंजाम देते हैं। अब तक पूरे जनपद में पचास से अधिक लोगों को अब तक वह अपना शिकार बना चुका है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कंधई, गोड़े, जेठवारा व मानधाता इलाके में उसके साथियों की तलाश में दबिश दी। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को उसे एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि राजेश की मदद करने वाले लोगों को भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed