फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   temprature cross 45

अप्रैल में ही पारा 45 के पार

Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
temprature cross 45
प्रतापगढ़ में तेज धूप में कुछ इस तरह गर्मी से बचते हुए निकलीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
मई और जून की भीषण तपिश तो कुछ दिनों बाद झेलनी पड़ेगी, लेकिन अप्रैल में भी राहत नहीं है। गर्मी अभी से डराने लगी है। शनिवार को जिले में अधिकतम पारा 45 के पार पहुंच गया। तेज धूप के कारण लोगों का बाहर निकलना दुश्वार हो गया। लू के थपेड़े बदन झुलसा देने पर आमादा थे। सड़कों पर चलने वाले लोग बेहाल थे। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


जनपद में अप्रैल के मध्य में ही तपिश के साथ-साथ लू के थपेड़े चल रहे हैं। शनिवार को पारा 45 के पार रहा। बढ़े तापमान ने ऐसी तपिश पैदा की कि हर कोई बेहाल हो गया। सुबह से सूरज की तपिश बढ़ी हुई थी। हर कोई उससे बचने का जतन कर रहा था। 10 बजे के बाद से तेज लू चलने लगी। गर्म पछुवा हवाओं का कहर लोग बर्दाश्त नहीं पा रहे थे। चेहरे को झुलसाने वाली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद करके रख दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर दुकानों पर भीड़ लगाने वाले ग्राहक भी गायब थे। केवल वही लोग खरीदारी करते दिखाई पडे़े, जिनके यहां वैवाहिक या फिर कोई दूसरा आयोजन था। लोग कहने लगे कि अभी यह हाल है तो मई-जून में क्या होगा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो ग्लोबल वार्म़िग के चलते अप्रैल में ही भयंकर गर्मी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed