फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tempo reversal student killed , three injured

टेंपो पलटने से छात्र की मौत, तीन घायल

Fri, 27 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चिलबिला से अंतू सवारी लेकर जा रहा एक टेंपो बेकाबू होकर बिहारगंज बैजलपुर के करीब पलट गया। इससे उसमें सवार छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिलबिला स्टेशन से गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे एक टेंपो सवारी बैठाकर बाबूगंज (अंतू) की ओर जा रहा था। चालक मनोज कुमार निवासी तेजगढ़ थाना लालगंज जैसे ही बैजलपुर के करीब पहुंचा। अचानक वह नियंत्रण खो बैठा। इससे टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन में दूसरे वाहनों से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मगर यहां डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह (30) पुत्र यशवंत निवासी मौली थाना चरवा जिला कौशांबी को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से यशोदानंदन डिग्री कॉलेज से संबंधित बीएड् का परिचय पत्र मिला। इससे उसकी पहचान हो सकी। दूृसरे घायल राजकुमारी (35) पत्नी राजू वर्मा रघईपुर संग्रामपुर अमेठी, बेटी मानसी (3) और अंतू के बैजनाथपुर की कलावती (50) पत्नी जीतेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली के खजुरनी पंडितान निवासी रामलखन मिश्र (70) गुरुवार दोपहर अचलपुर की ओर कथा सुनाने के लिए गए थे। वहां से साइकिल लेकर वह अपने घर लौट रहे थे। जेल रोड के पीछे वाले मार्ग से होते हुए वह जैसे ही पूर्वी सहोदरपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया पर पहुंचे। साइकिल टूटी पुलिया में चली गई। इससे पुजारी रामलखन भी नीचे गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे जेल चौकी प्रभारी दिनेश शुक्ला घायल पुजारी को लेकर जिला अस्पताल आए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed