{"_id":"60a0296f7018f549b6a141f38829a243","slug":"teacher-arrested-in-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की हत्या में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की हत्या में एक और गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Mar 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के औराइन गांव निवासी शिक्षक देवेन्द्र पांडेय की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक और युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ के दायरे में शिक्षक के कुछ सहकर्मी भी आ गए हैं। क्षेत्र के औराइन गांव निवासी देवेन्द्र पांडेय उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीपुर मरहा में तैनात थे। 4 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे विद्यालय से चंद कदम पहले गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में परिजनों ने जमीन की रंजिश से घटना को जोड़ते हुए अजय यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए आरोपी को दबोचकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने और कई जगह दबिश दी। इसके अलावा पुलिस सर्विलांस और काल डिटेल के सहारे भी जांच आगे बढ़ा रही है। मामले में पुलिस ने औराइन गांव निवासी नगर के एक दुकानदार को भी हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस शिक्षा विभाग के कुछ कर्मियों से भी घर जाकर पूछताछ कर चुकी है। पट्टी के प्रभारी कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि मोबाइल काल डिटेल व उसकी लोकेशन के आधार पर जांच का दायरा बढ़ रहा है।