{"_id":"552044d4f23e39c2fe2562a40532756b","slug":"swivel-of-maternal-death-in-chc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा सीएचसी में प्रसूता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंडा सीएचसी में प्रसूता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की आशंका पर डॉक्टर भाग खड़े हुए। लोगों के शांत कराने पर परिजन शव लेकर चले गए।
कुंडा स्थित साहिबापुर गांव निवासी गुड़िया देवी को सोमवार रात प्रसव के लिए कुंडा सीएचसी लाया गया। प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल ले आने पर गर्भवती कोे भर्ती करने के बजाय टरकाया जा रहा था।
काफी मिन्नत के बाद उसे भर्ती किया गया। प्रसव के दौरान उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। अनदेखी के कारण मौत हो गई। बवाल की आशंका पर चिकित्सक भाग गए। अन्य तीमारदारों ने मृतका के परिजनों को शांत कराया। इसके बाद वे शव लेकर चले गए। महिला का नाम अस्पताल के रजिस्टर में दर्ज है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डा.रावेंद्र ने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।