फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Several injured in train mishap Pratapgarh , three critical

ट्रेन हादसे में प्रतापगढ़ के कई जख्मी, तीन गंभीर

Sat, 21 Mar 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 Mar 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Several injured in train mishap Pratapgarh , three critical
प्रतापगढ़। बछरावां रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में घायल होने वाले यात्रियों में कई लोग प्रतापगढ़ के भी हैं। इनमें से एक ही घर की दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में रानीगंज अजगरा की करीब दो वर्षीय लड़की लापता है। पूछताछ काउंटर और कंट्रोल रूम में लोगों की भीड़ लग गई। लोग घायल और मरने वालों के बारे में पूछताछ के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


बता दें कि देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस रायबरेली के पास बछरावां रेलवे स्टेशन के निकट गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें रानीगंज अजगरा की रहने वाली अर्चना मिश्रा (28) पत्नी रवि मिश्रा, इनकी मां मिथिलेश मिश्रा पत्नी त्रिलोकीनाथ और प्रभुकरन मिश्रा सुत रामलोचन घायल हो गए हैं। प्रभुकरन के पते की पुष्टि नहीं हो पाई है। ये लोग लखनऊ से जनरल कोच में बैठकर प्रतापगढ़ आ रहे थे। घायल मिथिलेश का घर सुंदरपुर कोहंड़ौर है। परिवारीजनों की मानें तो अर्चना की गोद में उसकी दो साल की पुत्री जान्हवी भी थी। जो हादसे के बाद लापता बताई जा रही है। घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 देर शाम  घायलों की सूची भी प्रतापगढ़ आ गई। हादसे की जानकारी होने पर घायलों के परिजन लखनऊ रवाना हो गए। चर्चा है कि हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। जनता एक्सप्रेस के चालक पारसनाथ मिश्र और गार्ड एके गुप्ता के घर कोहराम मचा है। जब से यह मनहूस खबर लोगों ने सुनी है उनका हाल बुरा है। पारसनाथ का घर सकरनी अजगरा रानीगंज है। वह यहां रेलवे कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्ड एके गुप्ता की पत्नी कविता गुप्ता का कहना है कि जबसे यह हादसा सुना है। बच्चे सहम गए हैं। एसएस केएन शर्मा ने बताया कि घायलों में अभी केवल तीन यात्रियों की पुष्टि हो पाई है। इसकी सूची आ गई है। जनता एक्सप्रेस के गार्ड की पत्नी बोली हादसा कैसे हुआ इस बारे में कुछ नहीं जानती हैं। स्टेशन मास्टर कार्यालय गई थी। एसएम ने बताया कि उनके पति सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में प्रतापगढ़ के ट्रेन चालक पारस नाथ मिश्रा भी जख्मी हो गए हैं। झटका लगने से उनको और असिस्टेंट सुबोध भी घायल हुए हैं।

रेल प्रशासन ने प्रतापगढ़ स्टेशन पर कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसका हेल्पलाइन नंबर 05342-223830 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी संजय पाल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन चालू कर दी गई है।

हादसे में घायल अर्चना मिश्रा पति रवि से मिलने अहमदाबाद गई थी। वहां से वह एक दिन पहले ससुर रामसजीवन और सास ज्ञानमती के साथ लौट रही थी। बीमार बहनोई को देखने के लिए लखनऊ में उतर गई। सास और ससुर ट्रेन से चले आए। शुक्रवार को वह अपनी दो वर्षीय बेटी जान्हवी के साथ जनता एक्सप्रेस से ससुराल अजगरा (छोटा) आ रही थी। साथ में उसकी मां मिथिलेश भी थी। ससुर रामसजीवन ने बताया कि रवि अहमदाबाद में रहता है। शुक्रवार को अर्चना पोती जान्हवी के साथ जनता एक्सप्रेस से लौट रहे थे। टीवी पर समाचार देखा तो उनको घटना की जानकारी हुई। घर के लोग लखनऊ रवाना हो गए हैं।


नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में शुक्रवार को सफर कर रहे पंकज श्रीवास्तव नामक यात्री की हालत खराब हो गई। प्रतापगढ़ में गाड़ी रोक कर इलाज कराया गया। कोच एस-3 में बैठे पंकज के शरीर में अचानक चकत्ते निकल आए। कोच कंडक्टर ने सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। उन्होंने रेलवे अस्पताल से मेडिकल स्टाफ बुलाकर पंकज का इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed